Tuesday, March 26, 2024

खेल -खिलाडी (energy on path )




for more click ;-https://againindian.blogspot.com/
http://justiceleague-justice.blogspot.com/
https://hi.quora.com/profile/Ravikant-Yadav-3
https://www.youtube.com/@7777777786616263

               

कुचक्र (conspiracy)



for more click ;-https://againindian.blogspot.com/
http://justiceleague-justice.blogspot.com/
https://hi.quora.com/profile/Ravikant-Yadav-3
https://www.youtube.com/@7777777786616263



ज्ञान - विज्ञान (evolution)



 
 
 for more click ;-https://hi.quora.com/profile/Ravikant-Yadav-3
 http://justiceleague-justice.blogspot.com/
 https://againindian.blogspot.com/
https://www.youtube.com/@7777777786616263/featured


              

Tuesday, September 26, 2023

अच्छाई (goodness internal power of god )


चयन हमारे हाथ में है , एक मिट्टी भी साधारण होती है , पर तप कर सुराही बन उपयोगी बन लोगो को शीतलता प्रदान करती है | परोपकार का मार्ग सर्वोत्तम है | हम मानव भी साधारण एक से पैदा होते है , पर चयन अच्छाई का व मार्ग चयन हमारे हाथ में होता है | 

मानते है ,हम मेहनत कर IAS बन गए या cm   pm  या dm बन गए परन्तु यह नहीं जानते कि हम पिछले जन्म में क्या थे |,या अगले जन्म में क्या होंगे ,जीना सबको सामान है | हो सके अगले जन्म में कोई ,कर्म अनुसार जीव -जंतु हो जाए  या फिर राजा से रंक बन जाये , यहाँ जो एक बात मायने रखती है , वो है  अच्छाई ,वो कभी अवनति नहीं करती है | 

ये अच्छाई ही है,कि डाकू रत्नाकर महर्षि वाल्मीकि बन गए | अंगुलिमल बौद्ध भिक्षु बन गया | 


बस हमें ये सोच रखना है ,कि जीवन पलभर का है , और पलभर में कुछ भी हो सकता है , संसार में स्थायी कुछ भी नहीं है | उपलब्धियों पर गर्व न करे | 

बल्कि  दुसरो को मुस्कुराने का अवसर दे , कारण बने , वर्तमान में जीये , ना मरने का गम ना जीने की तमन्ना , मुख पर संतोष होना चाहिए | 

बड़ा होना अच्छी बात है , पर अच्छा होना बड़ी बात है | 



                                   











 for  more click ;-https://againindian.blogspot.com/

     https://justiceleague-justice.blogspot.com/

     https://www.youtube.com/user/7777777786616263


Thursday, September 21, 2023

नास्तिकता (atheistic)



ईश्वर हमारे अंदर होते है , एक नास्तिक बुरे आस्तिक से अच्छा है | भगवान और शैतान हमारे मन में ही है | अधर्म ,अन्याय ,अत्याचार ,बुराई ,मासाहार ,धोखा ,चोरी कर हम शैतान की पूजा करते है | वही सत्य , धर्म ,न्याय , अच्छाई का रास्ता चुनकर हम भगवान की पूजा करते है | 


ये हमारे विवेक पर है ,कि हम शैतान का रास्ता चुने या नेकी कर भगवान का | 

बुराइयो में लिप्त रहो और भगवान की पूजा करो ?, साधु वेश धारण कर लो ? ऐसा कर्म ईश्वर के लिए मात्र कर्मकांड व स्वांग है , इसका कोई फल नहीं मिलता | 



पक्षी चहकते है ,जीव दुलार करते है , ये उनकी भावना है | पत्ते डोलते है ,ये उनका धन्यवाद बोलने का तरीका है , वृक्ष हमें फल ,ऑक्सीजन देते है ये उनका कर्म है | उसी प्रकार ईश्वर हमें अच्छाइयों के प्रति अपनी भावना से बिना देखे बिना बोले हमें कर्मफल प्रदान करते है , प्राणियों की सेवा भाव में ही ईश्वर है | 

लेखक;-अबाध्य ........ रविकांत यादव for more click ;-https://againindian.blogspot.com/

https://justiceleague-justice.blogspot.com/

https://www.youtube.com/user/7777777786616263




Sunday, March 12, 2023

कर्तव्य (duty)

संसार में सभी का कोई न कोई कर्तव्य है , चाहे वह माता हो ,पिता हो ,भाई हो ,गुरु हो, शिष्य हो ,बेटा हो या देश का कोई भी पद का कर्मचारी हो , सभी का कोई न कोई कर्तव्य है | 

केवल कर्तव्य तक सीमित  नहीं रहना चाहिए हमें कर्तव्य से बढ़कर करना चाहिए , अधर्म ,अन्याय ,अत्याचार  का प्रतिकार भी आना चाहिए | अधर्म , अन्याय , अत्याचार को देखकर भी मुँह मोड़ लेने वाले पाप के भागी बनते है | 

महाभारत में शकुनि व दुर्योधन अधर्मी होते हुए भी स्वर्ग में स्थान पा गए थे , जिसे देखकर पांडव भी हतप्रभ रह गए थे | शकुनि और दुर्योधन को यह स्थान उनके एक निष्ठ कर्तव्य पालन की वजह से ही मिला था | वही कर्ण, भीष्म पितामह , द्रोणाचार्य आदि लोग महापुरुष होते हुए भी अधर्म , अन्याय , अत्याचार का विरोध न कर मुँह मोड़ लिए जिससे वो पाप के भागी बने |  शुद्ध अन्तः करण से कर्तव्यों का निर्वहन करने वाला जिन्दा रहे या मृत्यु को प्राप्त हो वह लोक  में ही नहीं परलोक में भी उत्तम गति को प्राप्त होता है | 

कर्तव्य केवल धन अर्जन के लिए ही नहीं होता वरन आप के अंदर सेवाभाव के साथ  औरो के लिए निष्काम समर्पण भावना भी होनी चाहिए | 

प्रभु श्री राम के पूर्वज राजा हरिश्चंद्र अपने धर्म व कर्तव्य का पालन करते हुए अपना राज पाट दान कर दिए व अपने ही राज्य से निकाला भी  मिल जाता है | अपने कर्तव्य व धर्म का पालन करते हुए स्वर्ण मुद्रा दान में देने के लिए वे और उनकी पत्नी  अपने आप को धन के बदले बेच देते है , व गुलाम बन जाते है | राजा हरिश्चंद्र अपने आप को एक चांडाल के यहाँ बेच देते है | उनको एक डोम का कर्तव्य मिलता है , एक दिन उनकी पत्नी अपने साँप डसे मरे पुत्र रोहिताश को लेकर शमशान आती है | दोनों लोगो का रंग रूप बदल जाता है | हरिश्चंद्र  बातो से अपने पत्नी व पुत्र  को पहचान लेते है ,फिर भी विचलित नहीं होते है | व अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी पत्नी से शवदाह का कर मांगते है ,पत्नी के पास कुछ नहीं था | फिर भी वो अपने कर्तव्य से नहीं डिगे व  कर स्वरुप अपने पत्नी से साडी को फाड़ कर देने को कहा उनकी पत्नी तारा ने जैसे आँचल फाड़ा सृष्टि थम जाती है |

 व सत्यदेव (धर्मराज ) व सभी देवता प्रकट हो जाते है व उनके पुत्र को जिन्दा कर देते है | उनकी परीक्षा ले रहे विश्वामित्र भी उनको उनका राज पाट वापस कर देते है | 

लेखक ;-कर्तव्य पथ से ___रविकांत यादव 

for more click me ;-१)https://againindian.blogspot.com/

२)https://justiceleague-justice.blogspot.com/

३) https://www.youtube.com/user/7777777786616263









Tuesday, March 7, 2023

सुदर्शन चक्र (the divine weapon)

सुदर्शन चक्र एक अस्त्र था | जिसका शाब्दिक आशय है , अच्छा व भला ,सरलता से देखे जाने योग्य | 
शिव पुराण अनुसार देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा ने सूर्य देव के ताप ,चमक व अभेद राख को लेकर इसका निर्माण  किया था | व इसे शिव जी को दे दिया , शिव ने विष्णु व विष्णु से देवताओ को यह मिला | 
सुदर्शन चक्र की चमक प्रकाश ज्ञान का प्रतीक है ,व उसके घूमने की गति समय का प्रतीक है | चन्द्रवंशी श्री कृष्ण को यह अग्निदेव के कहने पर वरुण देव ने दिया था | यह जिस पर भी प्रयोग किया जाता था , सुदर्शन चक्र के घूमने की गति के साथ समय ब्रह्माण्ड भी तेजी से घूमने लगता था , जिससे इस तरह जिस पर भी यह प्रयोग किया जाता था ,उसका समय पूरा हो जाता था | 

इसका ही प्रयोग करके श्री कृष्ण ने  कुरुक्षेत्र में समय को  रोक कर अर्जुन को गीता ज्ञान दिया था | 
यह दिव्यास्त्र अचूक होता था ,जो हवा के संपर्क में आने पर भयंकर लपटे भी फेकता था | 
देवता इसे बहुत ही गोपनीय रखते थे | तथा जरुरत पड़ने पर एक देवता इसे दूसरे देवी -देवता को दे देता था | 

  लेखक;- तप से ___रविकान्त यादव 
for more click me ;-https://againindian.blogspot.com/
२) https://justiceleague-justice.blogspot.com/
३) https://www.youtube.com/user/7777777786616263




खेल -खिलाडी (energy on path )

for more click ;-https://againindian.blogspot.com/ http://justiceleague-justice.blogspot.com/ https://hi.quora.com/profile/Ravikant-Yadav-3 ...